80 छात्राओं ने दिखाई योग में प्रतिभा
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य बाल भारती स्कूल मे आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड योगा प्रतियो
जागरण संवाददाता, पानीपत :
आर्य बाल भारती स्कूल मे आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड योगा प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगिता में पानीपत जिले के विभिन्न स्कूलों से 80 छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणो में आयोजित की गई। अंडर 14 वर्ग में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की नेहा, गुंजन और प्रतिभा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंडर 17 वर्ग में भी आर्य गर्ल्स की छात्राओं का दबदबा रहा। वर्षा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा यशस्वी और आशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। ये छात्राएं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। प्रतियोगिता 28 मई तक सोनीपत मे आयोजित की गई। छात्रा नेहा ने शीर्ष 8 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। छात्राओं की प्रतिभा निखारने मे योग कोच कुमारी मीनू का विशेष योगदान है।