बोलेरो ने तीन साल के बच्चे को कुचला
जागरण संवाददाता, पानीपत : घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को बोलेरो ने कुचल दिया। इस
जागरण संवाददाता, पानीपत : घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को बोलेरो ने कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे बतरा कालोनी की है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। थोड़ी देर बाद बुलेट बाइक पर आया। यहां लोगों का गुस्सा देखकर, फिर से खिसक गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियां कब्जे में ले ली हैं।
उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गांव नथई खेड़ा निवासी अरुण तिवारी यहां जनक गार्डन बतरा कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह फैक्ट्री में काम पर गए थे। घर पर पत्नी व दो बेटे थे। उनका तीन वर्ष का छोटा बेटा ध्रुव घर के बाहर खेल रहा था, तभी बोलेरो ने ध्रुव को रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायल ध्रुव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
एक सप्ताह पहले पानीपत परिवार सहित आया था अरुण
अरुण ने बताया कि वह अपने गांव नथई खेड़ा से बतरा कालोनी एक सप्ताह पहले ही किराये के मकान में आया था। उसे फैक्ट््री में काम भी मिल गया था। इससे उम्मीद जगी थी कि दोनों बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा सकेगा। उसे क्या पता था कि वह अपना बेटा ही खो देगा। लापरवाह वाहन चालक की वजह से उसने अपना ध्रुव खो दिया है।
:::
मृतक के पिता अरुण की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एएसआइ विनोद कुमार, जाच अधिकारी