Move to Jagran APP

अधिकारी कष्ट निवारण समिति में रहे व्यस्त, शहरवासी होते रहे पस्त

जागरण संवाददाता, पानीपत : अफसर कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल रहे और आम लोग नगर निगम में कष्

By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 02:38 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 02:38 AM (IST)
अधिकारी कष्ट निवारण समिति में रहे व्यस्त, शहरवासी होते रहे पस्त

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

अफसर कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल रहे और आम लोग नगर निगम में कष्ट झेलते रहे।

अधिकारियों के न होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा।

नगर निगम के ज्यादातर अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठे। जहां ताऊ देवी लाल पाक स्थित काम्पलेक्स में एक्सईएन, सचिव की सीट खाली रही। वहीं पालिका बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी की सीट खाली रही।

पार्षद फाइल उठाए मिले : नगर निगम में शहर वासियों के काम करवाने के लिए पार्षद फाइल उठाए मिले। कांग्रेसी पार्षद सुनील वर्मा जहां अपने वार्ड की गली बनवाने के लिए निगम कार्यालय में पहुंचे। कहा कि उनके वार्ड में सड़के नहीं बन रही। जबकि अन्य वार्डो में बिना टेंडर के ही सड़क बनाई जा रही है। पब्लिक हमारे घरों के चक्कर काट रही। अधिकारी अनसुना कर रहे हैं।

वार्ड आठ के भाजपा पार्षद अशोक नारंग भी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में पहुंचे तथा वार्ड में सफाई न होने की शिकायत की। मुख्य सफाई निरीक्षण सुधीर ने कहा कि नालों की सफाई चल रही है। नालों से गंद निकाला गया। जिसे सूखने के बाद लिफ्ट करवाया जाएगा।

नगर निगम की आयुक्त तथा अधीक्षक अभियंता एनडी वशिष्ट कष्ट निवारण समिति की बैठक में व्यस्त रहे। अधिकारी निगम कार्यालय में आए तो जरूर लेकिन लोगों की समस्याएं सुनने के स्थान पर सचिवालय में कष्ट निवारण समिति में लगी शिकायतों के सुनने के लिए पहुंच गए।

पांच सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, 20 अवकाश पर

नगर निगम की आयुक्त वीना हुड्डा ने बुधवार सुबह सात बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर सफाई कर्मचारियों की हाजरी चैक की। आयुक्त ने फतेहपुरी चौक, लोधी पार्क, सलारगंज गेट, जीटी रोड पालिका बाजार, स्वास्तिका रोड, कमल फर्नीचर सनौली रोड, चारों नाला गैंग का निरीक्षण किया। स्काई लार्क, स्वास्तिक, कच्चा कैंप में चले रहे नालों की सफाई का निरीक्षण किया। सात बजे से नौ बजे आयुक्त ने सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच सफाई कर्मचारी अनुपस्थित तथा 20 कर्मचारी अवकाश पर मिले। आयुक्त के साथ मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.