Move to Jagran APP

भैंस से गिराया मकान

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिवाह गंाव में दो मंजिला मकान ढहने से दो महिलाओं सहित 3 बच्चे मलबे के नीच

By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 02:07 AM (IST)
भैंस से गिराया मकान

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिवाह गंाव में दो मंजिला मकान ढहने से दो महिलाओं सहित 3 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कस्सी आदि से मलबा हटाकर पांचों को बाहर निकाला। मकान मालिक महिला और एक बच्चे की तबीयत गंभीर बनी हुई है। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल मकान ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका।

loksabha election banner

सिवाह गांव निवासी दिनेश का दो मंजिला मकान था। ग्रामीणों ने बताया कि पहली मंजिल पर मकान मालिक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। भूतल पर बने कमरों में किरायेदार रह रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे अचानक मकान ढह गया। उस समय दिनेश की पत्नी, किरायेदार प्रियंका, उसका बेटा देव (3), अजीत (5) व समीर (9) मकान के अंदर थे जो मलबे के नीचे दब गए। जैसे ही मकान ढहा तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने कस्सी आदि की मदद से मलबा हटाया। करीब पौना घंटा बाद पांचों को मलबे के नीचे से निकाला। पांचों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां प्रियंका व उसके बेटे देव और अजीत को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि मालिक मालिक की पत्नी और किरायेदार समीर की हालत गंभीर बनी हुई है। समीर की टांग में फैक्चर बताया जा रहा है।

कुछ ग्रामीणों का मनाना है कि मकान के पीलर से भैंस बंधी हुई थी। भैंस ने जोर लगाया तो पीलर खिसकने से नींव हिल गई और भर भराकर मकान ढह गया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मकान की हालत काफी खराब थी। इसलिए मकान अपने आप ढह गया। फिलहाल मकान ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका। जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।

फायर ब्रिगेड भी पहुंची

मकान ढहने का पता लगते ही डीएसपी जगदीप दून, थाना चांदनी बाग एसएचओ जसपाल सिंह, सेक्टर 29 चौकी इंचार्ज अतर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड बुलाई गई, लेकिन फायर कर्मियों की जरूरत नहीं पड़ी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामान बाहर निकलवाया। गंभीरता को देखते सारा मलबा साफ कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.