प्रतिभा खोज में विस्डम सदन अव्वल
जागरण संवाददाता, पानीपत : पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतर सदनीय प्रतिभा
जागरण संवाददाता, पानीपत : पुलिस लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतर सदनीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विस्डम सदन के बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह जानकारी अमिता सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आठवीं कक्षा की मीनाक्षी ने भावाभिव्यक्ति के माध्यम से नृत्य व गायन कला के माध्यम से प्रस्तुति दी। स्ट्रेंथ व विस्डम सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, हास्य व्यंग्य प्रसंग, संवाद, मोनो अभिनय व वाद्ययंत्रों के जरिए भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास व कला प्रतिभा को प्रदर्शित कर वाह वाही लूटी। पसंदीदा गीत, धुन, ताल पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। स्ट्रेंथ सदन की तरफ से लघु नाटिका लहरों से डर कर नाका पार नहीं होती.कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती के माध्यम से सभी बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। विस्डम सदन के बच्चों ने काक भगोड़ा और चिड़िया लघु नाटिका में पेड़ बचाओ का संदेश दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका राकेश व सुनील ने अदा की।
विजेता सदन की समन्वयक सुमन सैनी ने कहा कि समाज को ऐसी कला के जरिए एकता के सूत्र में पिरोने की आवश्कता है। जिससे बुराईयों का उन्मूलन हो सके। बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। बस उन्हें निखारने की जरूरत है।