मिलेनियम में रंग दे बसंती की धूम
जागरण संवाददाता, पानीपत : अंसल स्थित द मिलेनियम स्कूल में वसंत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रंगो
जागरण संवाददाता, पानीपत :
अंसल स्थित द मिलेनियम स्कूल में वसंत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, पुष्पसज्जा, गायन, मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रेडक्रॉस ने रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। स्कूल की सालाना उत्सव रंग दे बसंती में विद्यार्थियों और अभिभावकों के अलावा शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य अमिता कोचर ने कहा कि जिस तरह नई ऋतु के आने पर प्रकृति नया चोला पहन लेती है। उसी तरह विद्यालय ने नए जोश के साथ नए सत्र के स्वागत का आयोजन किया है। रंग दे बसंती का आगाज बच्चों अभिभावकों के बीच पतंगबाजी से किया गया। इसके साथ ही रंगोली, गायन, सलाद, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
वार्षिक उत्सव में शहरवासियों को भी आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में धृतिका ने पहले, रोजी ने दूसरे और सीता को तीसरा स्थान मिला। पुष्प सज्जा प्रतियोगिता रितु अग्गी के नाम रही। मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल ने पहला, रुचि जैन ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह सोलो सिंगिंग में धृतिका पहले, वीरेंद्र दूसरे तथा हरिश भाटिया तीसरे स्थान पर रहे।