ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाए जौहर
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की
जागरण संवाददाता, पानीपत :
आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की लड़के-लड़कियों की इटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 महाविद्यालयों के 400 से भी ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान रवींद्र गुप्ता व महासचिव सुरेद्र सिंगला ने किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी खेलों के क्षेत्र में भी निरतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को केयू की प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित करने का मौका मिला। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों की व दूसरे दिन लड़कों की प्रतियोगिताएं होगी। लड़कियों के वर्ग में 46-73 किलोग्राम व लड़कों के वर्ग में 54-87 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में हिसार, सिरसा, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, अंबाला व पानीपत जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महेश, श्री अजय, श्री अजित, नसीब अंसारी, श्री अशोक शर्मा व अशप्रीत ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामन सैनी, प्रशिक्षक अश्विनी शर्मा, राजेश टूर्ण व राजा तोमर मौजूद थे।