लघु नाटिका के माध्यम से दीपावली पर डाला प्रकाश
जासं, पानीपत : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के आगमन को देखते हुए स्कूल के बच्चों ने लघु
जासं, पानीपत : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के आगमन को देखते हुए स्कूल के बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से दीपावली पर्व का महत्व दर्शाया। स्कूल के चौथी कक्षा के लघु नाटिका में राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्या वासियों की खुशियों एवं राम राज्य अभिषेक का मंचन किया गया और भाई चारे एवं शांतिप्रियता का संदेश दिया गया। इसी दौरान स्कूल के कनिष्ठ वर्ग में दीया एवं मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के सभी छात्रों भाग लिया। अपनी काल्पनिक शक्ति को अपने छोटे-छोटे हाथों द्वारा अपने दीये एवं मोमबत्ती में उकेरा। विभिन्न रंगों, मोती, स्टोल, सितारों, स्पार्कल-ट्यूब, रोली एवं मोली आदि का प्रयोग करते हुए वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रतियोगिता का निरीक्षण स्कूल की प्राचार्य ने किया। प्राचार्य दिलबागी ने विजेता छात्रों को प्रशंसा पत्र भेंट कर शुभकामना दी।