Move to Jagran APP

डिप्टी मेयर के पति इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल

By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 01:02 AM (IST)
डिप्टी मेयर के पति इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, पानीपत : डिप्टी मेयर सीमा पाहवा के पति राजकुमार पाहवा तथा पार्षद हरिश शर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। करनाल में भाजपा युवा मोर्चा की रैली में प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक मनोहर लाल खंट्टर के समक्ष दोनों भाजपा में शामिल हुए।

loksabha election banner

वहां से लौटकर दोनों ने जीटी रोड पर एक होटल में पहुंचकर पत्रकारवार्ता की। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय भाटिया, सुरेंद्र रेवड़ी पार्षद दुष्यंत भंट्ट सहित जितेंद्र जुनेजा मौजूद रहे।

भाजपा नेता संजय भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि हरिश शर्मा तथा राजकुमार पाहवा व उनकी पत्नी डिप्टी मेयर सीमा पाहवा के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। पार्टी की ताकत में इजाफा हुआ। उन्होंने बताया कि इनेलो के पार्षद अशोक कटारिया भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आने वाले दिनों में राजनीतिक उथल-पुथल होगी। कई निर्दलीय पार्षद हमारे संपर्क में जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हरिश शर्मा राजकुमार पाहवा संघर्ष शील कार्यकर्ता है इनको पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। पार्षद अशोक कटारिया भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले हरीश पार्षद ने कहा कि उनकी विचारधारा पहले भाजपा की रही। भाजपा उनका घर है। आने वाले समय में जो भी जिम्मेवारी पार्टी उन्हें देगी वे उसे निभाएंगे। राजकुमार पाहवा ने बताया कि उनकी पत्नी डिप्टी मेयर सीमा पाहवा भी भाजपा में शामिल हो गई है। वे प्रधानमंत्री की इमानदारी तथा कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है।

इस अवसर पर मौजूद भाजपा पार्षद दुष्यंत भंट्ट ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की ताकत बड़ी है। अब भाजपा के छह से बढ़कर नौ पार्षद हो गए। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद मेयर को बदला जाएगा। मेयर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर सुरेंद्र रेवड़ी ने हरीश शर्मा, राजू चावला के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जितेंद्र जुनेजा भी मौजूद रहे।

हरीश ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की टिकट लौटाई थी

भाजपा में वापसी की घोषणा करने वाले पार्षद हरीश शर्मा ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। वे निर्दलीय लड़कर चुनाव जीते। राजू पाहवा उनके करीबी मित्र हैं। उनके प्रयास से ही राजू पाहवा की पत्नी सीमा पाहवा ने पार्षद का चुनाव लड़ा तथा विजयी रही। हरीश शर्मा के संघर्ष की बदौलत ही सीमा पाहवा इनेलो पार्षद होते हुए भी डिप्टी मेयर बन गई।

भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं केंद्रीय मंत्रियों तक हरीश शर्मा की पहुंच है।

नगर निगम में हुए नौ पार्षद

नगर निगम में भाजपा के छह पार्षद है। अब डिप्टी मेयर सीमा पाहवा, हरीश शर्मा तथा अशोक कटारिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा पार्षदों की संख्या छह से बढ़कर नौ हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.