पोस्टर बैनर हटाओ अभियान
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST)
पानीपत : नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक दीवारों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र में लगाए गए राजनीतिक पोस्टर तथा बैनर हटाने का अभियान चलाया। निगम अभियंता राहूल पुनिया ने बताया कि सभी पोस्टर तथा बैनर हटाए जाएंगे तथा दीवार पर किए गए प्रचार पर भी पोचा लगाया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर बैनर बाजी में तेजी आई है। जीटी रोड पर जगह-जगह जहां पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। वहीं हाई कोर्ट के नियमों की उल्लंघना भी की जा रही है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने पोस्टर बैनर हटाने का अभियान शुरू किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें