ओपी नागपाल व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव बने
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:10 AM (IST)
पानीपत : हैंडलूम व्यापारी ओपी नागपाल को हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव व मूलक राज गर्ग को व्यापार मंडल का शहरी प्रधान बनाया गया है। यहां जारी व्यापार मंडल की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि ये दोनों नियुक्ति जिला व्यापार मंडल लक्ष्मी नारायण गुप्ता व प्रदेश उपप्रधान शंभू लखानी के सुझाव पर की गई है।
नवनियुक्त संगठन सचिव ओपी नागपाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत से निभाएंगे। वहीं हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कान्फैड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने यहां जारी बयान में कहा कि 3 अगस्त को हिसार में होने वाला राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें