जहरीला पानी पीने से किसान की मौत
पानीपत : नौैल्था गांव में मंगलवार को जहरीला पानी पीने से किसान की मौत हो गई। इसराना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नौल्था गांव निवासी 20 वर्षीय कप्तान पुत्र बलबीर ने खेत में कीटनाशक दवा के डिब्बे से पानी पी लिया। इसे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सामान्य अस्पातल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया। बता दें कि पिछले 20 दिन में खेत में कीटनाशक दवा के असर से एक किशोर सहित चार किसानों की मौत हो चुकी है। यह सिलसिला अभी भी जारी है।
हत्या आरोपी गिरफ्त से दूर
पानीपत : निंबरी गांव में नाली के विवाद में महिला की हत्या करने के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पीड़ित परिवार आहत है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गौर हो कि 25 जुलाई को निंबरी गांव में नाली के विवाद में समा नामक महिला पर मिंट्टी का तेल छिड़कर उसे आग लगा दी थी। घायल समा पीजीआइ रोहतक में मौत हो गई। समा की हत्या के आरोप में निबंरी गांव के सत्तार, इस्लाम, शाहनवाज, शाहबाज और इसरार के खिलाफ था थाना सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया थी।
दहेज हत्या आरोपियों की पुलिस को तलाश
पानीपत : कचरौली गांव की नीलम की हत्या के आरोपी पति सहित अन्य लोग पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। शनिवार को कचरौली गांव की नीलम पत्नी शेर सिंह ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया था। इससेउसकी मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नीलम की दहेज के लिए हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पति शेर सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।