Move to Jagran APP

भोलेनाथ के रंग में रंगे मंदिर, महाशिवरात्रि पर होंगे भव्य आयोजन

महाशिवरात्रि के लिए शहर में तैयारी पूरी हो चुकी है। भव्य आयोजनों के लिए मंदिरों को सजाया गया है और शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 01:18 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 01:29 PM (IST)
भोलेनाथ के रंग में रंगे मंदिर, महाशिवरात्रि पर होंगे भव्य आयोजन
भोलेनाथ के रंग में रंगे मंदिर, महाशिवरात्रि पर होंगे भव्य आयोजन

जेएनएन, पंचकूला। महाशिवरात्रि के चलते बुधवार को गीता मंदिर सेक्टर 11 की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जोकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। शोभा यात्र को मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र धवन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला कीर्तन मंडल की प्रधान बिमला देवी, शैली एवं अन्य महिलाएं कीतर्न करती नजर आईं। इस दौरान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया जा रहा था। देवेंद्र धवन एवं बिमला देवी ने बताया कि 24 फरवरी को गीता मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन होंगे और भारी संख्या में लोग मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचेंगे।

loksabha election banner

वहीं श्री स्वामी राम फाऊंडेशन ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर 10 स्थित श्री पारसमणि सिद्धेश्वर मंदिर (पारेवाला) में 24 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजन होगा। मंदिर के प्रधान सतीश चावला ने बताया कि शुक्रवार को महारुद्राभिषेक एवं चारों पहर की पूजा रात 8 बजे से प्रात: 4 बजे तक होगी। शनिवार 25 फरवरी को हवन प्रात: 5 बजे होगा। सतीश चावला ने बताया कि जो भी व्यक्ति चार प्रहर की पूजा करवाना चाहें, वह मंदिर में आकर संपर्क भी करते हैं। सेक्टर 9, 19, 12ए सहित अन्य मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में लड़ियां लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि के दिन घर में करें ये उपाय, भगवान शिव जरूर होंगे प्रसन्न


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.