सुखविंदर व गीता रानी महामंत्री बने
संस, रायपुररानी : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कमलेश रानी ने कार्यकर्ताओ क
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 07:26 PM (IST)
संस, रायपुररानी : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कमलेश रानी ने कार्यकर्ताओ की बैठक की और रायपुर रानी मंडल की कार्यकारणी घोषित की । बैठक में सुखविंदर व गीता रानी को महामंत्री, स्वर्णजीत कौर सरपंच नारायणपुर, उमा रानी, पूनम शर्मा सरपंच जासपुर, पोली रानी, माया रानी को उपाध्यक्ष, राज कौर, कृष्णा देवी, पुष्पा देवी, राजिंदर कौर मंत्री और चिंतो देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत कौर, सुनीता सिंह, वैशाली काजल, सुनीता गर्ग जिला सचिव, पँचायत समिति की चेयरपर्सन भूमिका शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राम रत्तन शर्मा, इंद्र लाल जुनेजा, सोनू शर्मा, गौरव खेड़ी, धर्मपाल कश्यप, मा. रविंद्र आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें