भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
जासं, पंचकूला : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से प्रेरित होकर रविवार को भाजप
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 07:43 PM (IST)
जासं, पंचकूला : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से प्रेरित होकर रविवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पंचकूला, बरवाला, रायपुररानी एवं बलटाना में सफाई अभियान चलाया। भाजपाईयों ने हाथों में झाड़ू उठाकर जगह-जगह सफाई की। भारतीय जनता पार्टी जीरकपुर मंडल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे अंतर्गत सभी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने मिलकर पाइन होम सोसायटी व आसपास के क्षेत्र को साफ किया गया। इस दौरान जिला महासचिव आशु खन्ना ने कहा कि आने वाले समय मे ऐसे बहुत से कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर मंडल प्रधान भूपिंद्र सिंह, आइटी सैल के प्रधान नवीन सागवान, हेमा गुप्ता, सुशील गर्ग, सुशील भारद्वाज, चंपा राणा, किशोर वर्मा, बाजवा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें