Move to Jagran APP

हरियाणा में फिर बीफ पर शुरू हुआ राजनीतिक खेल

हरियाणा में गोमांस पर फिर राजनीति तेज हो गई है। नया विवाद राज्‍य में विदेशियों को बीफ खाने के लिए लाइसेंस देने की तैयारी के आराेप पर पैदा हुआ है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 09:19 PM (IST)
हरियाणा में फिर बीफ पर शुरू हुआ राजनीतिक खेल

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर गोमांस (गोमांस) पर राजनीति तेज हो गई है। एक दिन पहले अनिल विज के बयान के बाद अब विदेशियों को बीफ खाने का लाइसेंस देने की बात पर आराेप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हाे गया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस तरह का लाइसेंस देेने की तैयारी कर रही है तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे बेबुनियाद बताया है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपनी बयानबाजी से सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं। विज ने कहा था कि जो लोग बिना गोमांस (बीफ) के नहीं रह सकते, वे हरियाणा में प्रवेश ही न करें। यह मामला जब तक शांत होता, गोमांस पर नए विवाद ने प्रदेश सरकार को घेर लिया है।

विदेशियों को बीफ खाने का लाइसेंस देने के आरोपों से शुरू हुई तकरार

विज के बयान को विपक्षी दल कांग्रेस ने हाथों-हाथ लेते हुए सरकार पर आरोप जड़े हैैं। हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्टीकरण दे दिया था कि सरकार राज्य में बीफ खाने के लिए विदेशियों को लाइसेंस या किसी भी तरह की राहत देने के बारे में नहीं सोच रही है।

मुख्यमंत्री को यह सफाई आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद के आरोपों के बाद देनी पड़ी थी। जयहिंद ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार विदेशियों को बीफ खाने का लाइसेंस देने की तैयारी में हैै। इसके बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न तो ऐसा कदम उठा रही है और न ही इस बार में कोई विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री की सफाई के बाद स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि हमारे यहां गोसंरक्षण कड़ा कानून लागू है। कई देश हैं जहां भारतीय इसलिए नहीं जाते क्योंकि उस देश की खानपान की आदत उनके मुताबिक नहीं होती।

इसक बाद इस विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल विदेशियों को बीफ खाने के लाइसेंस देने के पुराने रुख से पलट गए हैं। पहले उन्होंने कहा था कि विदेशियों के लिए गोमांस पर सरकार विशेष अनुमति लेनी होगी।

पहले सीएम दे चुके थे विवादित बयान

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित भाजपा के कई नेता गोहत्या और गोमांस पर विवादित बयानबाजी करते रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों कहा था कि मुस्लिम इस देश में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोडऩा होगा। गाय यहां विश्वास और आस्था से जुड़ी है। इस बयान पर विवाद उठने के बाद सीएम को कहना पड़ा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.