हालात नहीं सुधार सकते, तो खुद छोड़ दें पद : योगेश्वर
जागरण संवाददाता, पंचकूला : आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पंचकूला नगर निगम के नकारेपन की व
जागरण संवाददाता, पंचकूला : आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पंचकूला नगर निगम के नकारेपन की वजह से आज हालात यह हो गए हैं कि हाइकोर्ट को उसे भंग करने जैसी चेतावनी देनी पड़ रही है। निगम की इस हालात के लिए महापौर, पंचकूला के विधायक तथा निकम्मे अधिकारी जिम्मेदार हैं। इन सबकी आपसी खींचातानी की वजह से शहर में जहा विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लोगों को परेशानी का सामना इस कद्र करना पड़ रहा है कि मजबूरन उन्हें अपनी सुनवाई करने के लिए हाईकोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।
आप के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने हाइकोर्ट द्वारा पंचकूला नगर निगम को भंग करने पर यह प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सकेतड़ी गाव के एक परिवार को अपनी लगभग दो दशक पुरानी समस्या को हल करवाने के लिए थकहार कर हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि निगम के अधिकारी एवं इस पर काबिज नेता शहर के लोगों के प्रति कितने सजग हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत में शहर के लोगों पर बोझ बना हुआ यह निगम भ्ाग ही कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह आम आदमी के हितों की देखभाल करने की बजाय काग्रेस और भाजपा की आपसी मिलीभगत की राजनीति का अखाड़ा बना है। उन्होंने कहा कि सकेतड़ी निवासी प्रदीप सिंह के घर के नीचे से बहते गंदे नाले का एक अकेला मामला नहीं है जिसमें निगम के लोग आपसी राजनीति के चलते अनदेखी कर रहे हैं। इसके आलावा भी बहुत से ऐसे मामले हैं, जिनको लेकर लोगों में निगम प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। फिर इसमें शहर के विभिन्न सेक्टरों की खस्ताहाल सड़कों का मामला हो या फिर आवारा कुत्तों का।
निगम में मिलीभगत की राजनीति कर रहे कांग्रेस और भाजपा नेता
योगेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि काग्रेस और भाजपा के नेता निगम में मिलीभगत की राजनीति करते हैं। उन्होंने महापौर और भाजपा नेताओं से कहा कि वे लोग जनहित के कार्य करवाएं और जो भी नेता या अफसर इसके आड़े आए उसके खिलाफ अभियान चलाएं। आप पार्टी इस मामले में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनविरोधी नेताओं का पर्दाफाश करेगी।