Move to Jagran APP

पंचकूला के स्कूलों में तराशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं

जागरण संवाददाता, पंचकूला : जिला के आठ स्कूलों में स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की गई है। पि

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:38 PM (IST)
पंचकूला के स्कूलों में तराशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं
पंचकूला के स्कूलों में तराशी जाएंगी खेल प्रतिभाएं

जागरण संवाददाता, पंचकूला : जिला के आठ स्कूलों में स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की गई है। पिंजौर स्थित एचएमटी टाउनशिप श्री विवेकानंद मलेनियम स्कूल में लड़कों व लड़कियों की आर्चरी खेल नर्सरी स्थापित की गई है। एथलेटिक्स लड़कों के लिए भवन विद्यालय व लड़कियों के लिए मौली चौक एनएच-73 के नजदीक द स्कोलर पब्लिक स्कूल, फुटबाल खेल लड़कों के लिए विवेकानंद मलेनियम स्कूल पिंजौर व लड़कियों के लिए कर्ण पब्लिक स्कूल गाव जलौली, हैंडबॉल में लड़कों के लिए निगानिया विद्या मंदिर लाइट स्कूल शाहजहानपुर और लड़कियों के लिए माउंट लिटरेसा पी स्कूल कोट में स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की है। इसी प्रकार हॉकी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-7 व लड़कियों के लिए द स्कोलर पब्लिक स्कूल मोली, लड़को व लड़कियों के लिए कब्बडी एवं खो-खा के लिए सेक्टर-20 स्थित राजकीय मॉडल सास्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वालीबाल में लड़कों के लिए निगानिया विद्यामंदिर शाहजहानपुर व लड़कियों के लिए सेक्टर-20 स्थित सार्थक जीआइएमएस स्कूल में तथा कुश्ती में लड़कों के लिए सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी स्थापित की है।

loksabha election banner

विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि स्पीड के सफल खिलाड़ियों को प्रतिमाह 22 दिन प्रशिक्षण स्तर में भाग लेना अनिवार्य होगा तभी वे छात्रवृति व आहार भत्ते के हकदार होंगे। किसी भी प्रकार का उल्लंघना करने पर छात्रवृति राशि वापस ले ली जाएगी। आठ से 14 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी को छात्रवृति व आहार भत्ते के रूप में 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी को दो हजार रुपये प्रतिमास दिए जाएंगे। इसी प्रकार कोच को अनुबंध राशि 15 हजार रुपये प्रतिमास दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.