आज भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय
जागरण संवाददाता, पंचकूला : महाशिवरात्रि के लिए शिवालय पूरी तरह सज गए हैं। शुक्रवार को प
जागरण संवाददाता, पंचकूला : महाशिवरात्रि के लिए शिवालय पूरी तरह सज गए हैं। शुक्रवार को पूरा पंचकूला बम भोले के जयकारों से गूंज उठेगा। मुख्य आयोजन महादेवपुर सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में होगा। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। वीरवार रात से ही भगवान शिव की पूजा एवं अर्चना के लिये भक्त पधारने शुरू हो गए थे। रात 11 बजे से नियमित तौर पर माथा टेकने के लिये मंदिर के कपाट खोल दिये गए हैं। जल धारा के लिये विशेष रूप से गंगाजल/गडवी की व्यवस्था मंदिरों में की गई है। मंदिर के कपाट खुलते ही दूध, जल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित होना शुरू हो जाएगा। 150 क्विंटल दूध, 35 हजार केले प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया है। शुक्रवार सुबह 9 से 11 बजे तक हवन, 10 से 6 बजे तक संर्कीतन, रात को भगवान शिव की चार पहर में विधिवत रूप से पूजा की जायेगी। वहीं सेक्टर 9, 8, 11 स्थित गीता मंदिर, 19 प्राचीन शिव मंदिर, 12ए स्थित हरिहर मंदिर, 19 एवं अन्य मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।