हरियाणा के मंत्री विज ने कहा- राहुल गांधी को नानी के घर भी बुद्धि नहीं मिली
हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
जेएनएन, चंडीगढ़।अक्सर अपने विवादित ट्वीट और बयान को लेकर चर्चाओं में रहनेवाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अब कांग्रेस उपाण्ध्यक्ष राहुल गांधी पर तीर छोड़ा है। उन्होंने शुक्रवार को एक के बाद एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला किया। विज ने कहा है कि राहुल गांधी दिमाग से बिल्कुल खाली हो गए हैं। राहुल नानी के घर गए थे लेकिन वहां जाकर भी उनका दिमाग ठीक नहीं हुआ।
विज अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर राहुल गांधी के बयान से नाराज हैं और इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ये ट्वीट किए हैं।
ANIVerified account @ANI_news 2 hours ago
Rahul Gandhi ka to naani ke ghar ja ke bhi dimaag theek nahi hua: Haryana minister Anil Vij
उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'राहुल गांधी का तो नानी के घर जाकर भी दिमाग ठीक नहीं हुआ।' विज यहीं नहीं रुके। उन्होंने इसके बाद एक आैर ट्वीट किया और इसमें लिख कि ' हिंदुस्तान उम्मीद कर रहा था कि नानी के घर जाकर वह बुद्धि लेकर आएंगे लेकिन लगता है कि वहां से खाली हाथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: आस्था को नहीं डिगा सकते आतंकी हमले : शाहरुख खान
ANIVerified account @ANI_news 2 hours ago Replying to @ANI_news
Hindustan ummeed kar rha tha ki naani ghar jaayega buddhi le ke aayega, lekin lagta hai wahan se khaali haath aa gya: Anil Vij
अनिल विज ने कहा कि इस घटना से पूरा देश गुस्से में है और देशभर में लोग इसकी निंदा कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा की तरह आतंकवादी घटनाओं पर राजनीति कर रही है। कश्मीर में आतंकवाद की समस्या का कारण कांग्रेस ही है। विज ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सारे देश के सामने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मुरथल गैंगरेप केस की जांच से हाई कोर्ट नाखुश, दिए CBI को सौंपने के संकेत