Move to Jagran APP

हरियाणा में जल्द खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, 50 हजार भर्ती की तैयारी

हरियाणा में जल्‍द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलेगा। राज्‍य सरकार करीब 50 हजार कर्मचारियों की भर्ती में जुटी है। इसके अलावा एचएससी 43 हजार कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चला रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 29 May 2017 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 11:28 AM (IST)
हरियाणा में जल्द खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, 50 हजार भर्ती की तैयारी
हरियाणा में जल्द खुलेगा सरकारी नौकरियों का पिटारा, 50 हजार भर्ती की तैयारी

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में जल्द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलेगा। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की करीब 50 हजार भर्तियों के लिए सरकार नियम बनाने में जुटी है। यह भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हो सकती हैं। पक्षपात और धांधली के आरोपों से बचने के लिए ऐसा संभव है। आयोग ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए भी प्रस्ताव मांगे हैैं।

loksabha election banner

सरकार 50 हजार कर्मचा‍रियों की भर्ती की तैयारी में जुटी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अभी तक 43 हजार पदों पर भर्ती शुरू कर चुका है। इनमें 35 हजार उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हो चुकी, जबकि 8 हजार को ज्वाइन कराया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हो गई, अब उनकी भर्ती का अगला पड़ाव एक जून से तेजी पकड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार का ध्‍यान बस राजनीतिक बदला लेने पर : हुड्डा

ढाई साल में कर्मचारी चयन आयोग ने 43 हजार पदों पर शुरू की भर्ती

प्रदेश में ढाई लाख सरकारी कर्मचारी हैैं और डेढ़ से दो लाख कर्मचारियों की जरूरत है। राज्य में हर साल करीब पांच हजार कर्मचारी रिटायर होते हैैं, लेकिन नई भर्ती प्रक्रिया धीमी चल रही है। रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के एक्सटेंशन का अधिकार भी विभागाध्यक्षों पर छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बढ़ेंगे जेबीटी के नौ हजार पद, 25 बच्चों पर होगा एक शिक्षक

भाजपा सरकार रिटायरमेंट की आयु 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के हक में नजर नहीं आ रही। सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट आयु बढ़ाने का खुला विरोध हो रहा। मुख्य सचिव सभी विभागों के स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी और खालीे पदों का ब्योरा जुटा चुके हैैं। इसके आधार पर आयोग को जल्द नई भर्तियों के प्रस्ताव भेजे जा सकते हैैं।

प्रदेश में हर माह 1435 कर्मचारियों की भर्ती

मनोहर सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हर साल 17 हजार 200 और हर माह 1435 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया है। इस औसत में वृद्धि की जरूरत महसूस हो रही है।

नई भर्तियों के लिए विभागों से मांगे प्रस्ताव

'' हमारे 43 हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम दौर में है। हमने विभिन्न विभागों में भर्ती के नए प्रस्ताव मांगे हैैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी भर्तियां होंगी। अभी यह तय नहीं कि यह भर्ती कैसे होगी। हमने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है।

                                                             -भारत भूषण भारती, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.