Move to Jagran APP

स्वर्ण जयंती समारोह : इंडिया गेट पर हरियाणा उत्सव, गांवों में लगेंगी गौरव पट्टिकाएं

हरियाणा सरकार स्वर्ण जयंती समारोह इंडिया गेट पर भी आयोजित करेगी। गौरव पट्टिका भी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख विभूतियों के नाम लिखे जाएंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2016 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 05:24 PM (IST)
स्वर्ण जयंती समारोह :  इंडिया गेट पर हरियाणा उत्सव, गांवों में लगेंगी गौरव पट्टिकाएं
स्वर्ण जयंती समारोह : इंडिया गेट पर हरियाणा उत्सव, गांवों में लगेंगी गौरव पट्टिकाएं

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ । हरियाणा के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह की झलक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नजर आएगी। राज्य सरकार इंडिया गेट पर जहां हरियाणा उत्सव का आयोजन करेगी, वहीं राज्य के गांव देहात में गौरव पïट्ट लगाए जाएंगे। इन स्वर्ण जयंती गौरव पट्टिका पर स्वतंत्रता सेनानियों समेत तमाम क्षेत्रों में हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाली विभूतियों के नाम लिखे जाएंगे।

loksabha election banner

राज्य सरकार द्वारा गोल्डन जुबली वर्ष की तैयारियों को धीरे-धीरे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद पूरे आयोजन की मानीटरिंग कर रहे हैैं। एक नवंबर 2016 से आरंभ होकर राज्य की स्वर्ण जयंती 31 अक्टूबर 2017 तक पूरे एक साल मनाई जाएगी। पूरे आयोजन पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के मैदान पर हरियाणा उत्सव की रूपरेखा भी सरकार की ओर से तैयार की जा रही है।

हरियाणा के इतिहास, विरासत, कला और संस्कृति को समेटे राज्य स्तरीय प्रदर्शनी इंडिया गेट पर लगेगी। प्रदेश के हथकरघा और हस्तशिल्प, पर्यटन स्थलों, लोक कलाओं और संस्कृति, खान-पान, औद्योगिक विकास और स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा के योगदान को इस प्रदर्शनी के जरिए देश की राजधानी को अवगत कराया जाएगा। अभी तक ऐसे उत्सव केंद्र स्तर पर आयोजित होते हैैं। यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार ने दिल्ली को अपनी उपलब्धियों से वाकिफ कराने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकार ने गांवों में स्वर्ण जयंती गौरव पट्ट निर्मित करने की रूपरेखा तैयार की है। इन गौरव पïट्ट पर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, खेल, कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों के नाम अंकित होंगे, ताकि उनके परिजनों तथा गांवों में रहने वाले लोगों को अपनेपन का अहसास हो सके। इन गौरव पटों पर हरियाणा को गौरवान्वित करने वाले धरती पुत्रों के नाम भी अंकित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.