हरियाणा में ईद की रौनक, ईदगाहों में उमड़े लोग
हरियाणा में ईद की रौनक है और चारों ओर इसकी खुशियां छाई हुई हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा में ईद की धूम है। मुस्लिमों में खुशी का माहौल है और वे एक-दूसरे के गले लग कर बधाइयां दे रहे हैं। इस अवसर पर अन्य समुदाय के लाेग भी मुस्लिमों को मुबारकबाद दे रहे हैं। मुस्मिल समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे हैं।
हरियाणा में पानीपत, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक और भिवानी सहित पूरे राज्य में ईद की खुशी छाई हुई है। मस्जिदाें और ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम पहुंचे हैं। सुबह से ही चारों ओर रौनक छाई हुई है। मुस्लिमों ने सबसे पहले मस्जिदों में नमाज पढ़ी और इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
हिसार में ईद के मौके पर नमाज अदा करतीं महिलाएं और बच्चे।
देखें तस्वीरें: हरियाणा में ईद की रौनक, हर तरफ बिखरीं खुशियां
पानीपत में सनौली रोड पर हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अता की। हिसार, रोहतक, अंबाला सहित अन्य स्थानों पर भी र्इद की नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी जगहों पर ईद मेले का अायोजन किया गया है। मेलों में बच्चों का उत्साह देखने लायक है।
पानीपत में सनौली रोड पर ईद की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
चंडीगढ़ में भी ईद का उत्साह है। लोग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अता कर रहे हैं। इस मौके पर दूसरे समुदाय के लोग भी मुस्लिमों को बधाई दे रहे हैं। पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।