Move to Jagran APP

भाजपा हरियाणा में 15 अगस्‍त से राज्‍यभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी 15 अगस्‍त से 22अगस्‍त हरियाणा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह घोषणा पार्टी के राज्‍य प्रभारी अनिल जैन ने की।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 07:36 PM (IST)
भाजपा हरियाणा में 15 अगस्‍त से राज्‍यभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। भाजपा हरियाणा में 15 से 2 अगस्त तक राज्य में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह घोषणा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में करेगी। इसके साथ ही राज्य की स्थापना की स्वर्ण जयंती और स्वतंत्रता के 70 साल के उपलक्ष्य मेें कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

loksabha election banner

उन्होेंने कहा कि मानसून की वजह से कुछ कठिनाइयां हो रही हैं लेकिन मानसून इस बार अच्छा संदेश लेकर आया है। इससे राज्य में कृषि उपज शानदार होगी। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस माैके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद थे। अनिल जैन ने कहा कि राज्य की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर भी कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें : अनुराग ठाकुर के नाम पर ठगी, रणजी टीम में शामिल कराने का झांसा दे वसूले पांच लाख

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर काे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी कार्यक्रम हरियाणा में भी मनाई जाएगी। यह अवसर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। हरियाणा में भी हर बूथ पर यह जन्मशताब्दी कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगे।

पढ़ें : पानी में तैरते मिले रामायण काल जैसे 40 किलो के दो पत्थर, देखने को लोग उमड़े

राजय मंत्रिमंडल में फेरबदल पर दोनों नेताओं ने कहा कि यह मुख्यमंत्री काि विशेषाधिकार है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रिमंडल में परिवर्तन कर इस अधिकार का इस्तेमाल किया है। इसको लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं है।

अनिल जैन ने सरस्वती नदी के पुनर्जीवित करने के मामले में अभय चौटाला के भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में सभी कंपनियों का स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सबसे ज्यादा पारदर्शी है। स्वामीनाथन रिपोर्ट के नाम से सब काम हो या पूरी तरह से लागू हो ऐसा अभी संभव नहीं, लेकिन स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट में सुझाई गई सुविधाओं को सरकार लागू कर रही है।

सुभाष बराला ने नशे के साथ पकड़े युवक को फ्रॉड बताया। उन्होंने कहा कि वह उसको बहुरूपिया है और भाजपा का उस व्यक्ति से कोई लेना देना नहीें है। अभय चौटाला ने लगाया था आरोप नशे के साथ पकड़े गए युवक की गाड़ी पर भाजपा की झंडी लगी थी। यह गाड़ी जाखल के पास पकड़ी गई थी। इसमें सवार लोगों से स्मैक बरामद हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.