Move to Jagran APP

हरियाणा विस घेरने जा रहे आप कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ में लाठीचार्ज

चंडीगढ़ में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताआें पर पुलिस ने पानी की बौछार की और हल्‍का लाठीचार्ज किया। ये कार्यकर्ता हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 07:12 PM (IST)
हरियाणा विस घेरने जा रहे आप कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ में लाठीचार्ज

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। हरियाणा विधानसभा को घेरने जा रहे अाम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताआें पर पुलिस ने पानी की बौछार की और हल्का लाठीचार्ज किया। अाप कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 16 से विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे तो मटका चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ता हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

loksabha election banner

परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 से विधानसभा की अोर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

आप नेता नवीन जयहिंद की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी कर विधानसभा की ओर जा रहे थे। वे मटका चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने वहां बैरिकेड्स लगा रखे थे। कार्यकर्ता इसके बाद बावजूद नहीं माने और बैरिकेड्स को तोडने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। इसके बाद भी कार्यकर्ता डटे रहे।

पढ़ें : अभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी!

इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। इससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं केा हिरासत में भी लिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नेता नवीन जयहिंद का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी गोरक्षा के नाम पर ड्रामा कर रही है। गाय को बचाने के लिए कुछ नहीं हो रहा, बस माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है।

फोटो गैलरी : चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताअों पर लाठीचार्ज

एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।

पढ़ें : सलमान खान फिर मुश्किल में, कुलदीप बिश्नोई ने कहा- काला हिरण मामले में जाएंगे सुप्रीम कोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.