Move to Jagran APP

लोगों को भाषा के अधिकार बताने 2146 किमी गुजरा कारवां

जागरण संवाददाता, पंचकूला : जनता को न्याय जनता की भाषा में दिलाने को आरंभ की गई न्याय आग्रह यात्रा का

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST)
लोगों को भाषा के अधिकार बताने 2146 किमी गुजरा कारवां
लोगों को भाषा के अधिकार बताने 2146 किमी गुजरा कारवां

जागरण संवाददाता, पंचकूला : जनता को न्याय जनता की भाषा में दिलाने को आरंभ की गई न्याय आग्रह यात्रा का रविवार को समापन हो गया। 4 जून को अंबाला से आरंभ हुई यात्रा अंबाला के बाद कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गाव, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर होते हुए पंचकूला पहुंचकर संपन्न हो गई। यात्रा का नेतृत्व करने वाले भारतीय भाषा अभियान के उत्तर क्षेत्र के संयोजक नवीन कौशिक ने बताया कि यात्रा के दौरान लगभग 2146 किलोमीटर का सफर तय किया गया। यात्रा हरियाणा के प्रत्येक जिले से होकर गुजरी। लोगों को भाषा के विषय में उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी दी गई। संविधान में भारतीय भाषाओं के प्रयोग के अधिकार व लाभ आम जनता को बताए गए। अधिवक्ताओं के बीच संवैधानिक प्रावधानों राजभाषा अधिनियम पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट रूल्स वह हरियाणा राजभाषा अधिनियम के प्रावधानों पर संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। सरपंचों व्यापारियों के लिए व्याख्यानों का आयोजन हुआ। प्रत्येक जिले में बार एसोसिएशन के प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ताओं अपने जिले के उपायुक्त को माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम हिंदी में पंजाबी को उच्च न्यायालय की भाषा के रूप में प्राधिकृत कराने हेतु माग पत्र सौंपा। सहसंयोजक संदीप वशिष्ठ ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोगों और अधिवक्ताओं ने यात्रा को व्यापक जन समर्थन दिया।

loksabha election banner

भाषा के लिए पांच साल से चला रहे अभियान

भारतीय भाषा अभियान के रविंदर कौशिक ने बताया कि पिछले लगभग 5 वर्षो से भारतीय भाषा अभियान इस बात के लिए कार्य कर रहा है कि भारत के न्यायालय और कार्यालय भारतीय भाषाओं में कार्य करना प्रारंभ करें। यूजीसी द्वारा देवनागरी लिपि व हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए विश्वविद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति द्वारा आदेश जारी करके कहा गया है कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति जनता को राष्ट्र भाषा में संबोधित करेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने किया जोरदार स्वागत

पंचकूला के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज अरोड़ा और उनके साथियों ने पंचकूला पहुंचने पर न्याय आग्रह यात्रा का स्वागत किया। सभी अधिवक्ताओं ने जाकर पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम इस आशय का एक माग पत्र सौंपा। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, विक्रम सिंह, अजय शर्मा, सहायक महाधिवक्ता सौरभ भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.