डंक मारने लगे मच्छर, फो¨गग का इंतजार
जागरण संवाददाता, पंचकूला : गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मच्छरों की भी भरमार शुरू हो गई है। स्वास्थ्
जागरण संवाददाता, पंचकूला : गर्मियों का मौसम शुरू होते ही मच्छरों की भी भरमार शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग करवाने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। शहर में अभी से पार्को, गलियों और घरों में मच्छरों की भरमार हो गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फोगिंग करवाने की मांग की। 2016 में पंचकूला से डेंगू के करीब 185 पॉजिटिव केस सामने आए थे। मलेरिया के भी 175 से ज्यादा केस सामने आए थे। इसके अलावा चिकनगुनिया के करीब 75 केस स्वास्थ्य विभाग के सामने आए थे। इनमें सबसे ज्यादा डेंगू ग्रस्त एरिया ओल्ड पंचकूला, पिंजौर और अर्बन एरिया था।
नगर सुधार सभा के चेयरमैन तरसेम गर्ग ने कहा कि लोग अपने आसपास गंदगी न फैलाएं ताकि मक्खी-मच्छर न पनप सकें। कूड़ा आदि डंपिंग ग्राउंड या डस्टबिन में ही डालें। प्रशासन ने अब तक मच्छरों से निजात दिलाने के लिए शहर में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उधर नगर निगम भी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने निगम से भी फो¨गग मशीन लेने को कहा था लेकिन मशीन नहीं खरीदी। मच्छरों को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला नगर निगम को 6 से ज्यादा लेटर भेजे, ताकि निगम जल्द ही शहर में फोगिंग करने के लिए मशीनें अपने अंडर ले। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।