वेद प्रचार सप्ताह कार्यक्रम में भक्तजनों का किया मार्गदर्शन
जागरण संवाददाता, नंगल आर्य समाज मंदिर पुराना गुरुद्वारा में रक्षा बंधन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक
जागरण संवाददाता, नंगल
आर्य समाज मंदिर पुराना गुरुद्वारा में रक्षा बंधन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चले वेद प्रचार सप्ताह का धार्मिक कार्यक्रम गत वीरवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान प्रतिनिधि सुबह आचार्य कृष्ण कांत शास्त्री जी की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाल कर लोक कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान इंद्रजीत देव यमुना नगर वालों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संसार में सबसे पुराने ग्रंथ ही मानव जीवन को सही दिशा की ओर ले जा सकते हैं। वेदों के ज्ञान से अवगत करवाते हुए उन्होंने कहा कि समस्त विश्व में वेद ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो प्राणी मात्र के लिए श्रेष्ठ है। पूज्य श्री ने योगीराज कृष्ण के कर्मयोग की व्याख्या करते हुए प्राणी को सदैव अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्राणी को फल की इच्छा किए बिना ही कर्म करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष विक्रम महाजन, नवीन चंद्र शर्मा, असकरण सरदाना, दीवान चंद शर्मा, जनक रावल, मंजुल शर्मा, हेमा शर्मा, अमर नाथ शर्मा, गुमान चंद तलूजा, सुरेंद्र शास्त्री, सतपाल जौली, सतीश अरोड़ा, आशा अरोड़ा, प्रेस सागर, नरेश सहगल, कांता भारद्वाज, बनारसी दास, स्नेह पाठक, आंचल, राजेंद्र लोहान, शरनजीत कौर, अशोक बाली, जेपी शारदा, केके खोसला, गीता खोसला उपस्थित थे।