नई तकनीकों से सेना बेहतर काम करेगी : सिंह
जागरण संवाददाता, पंचकूला : पश्चिमी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जन
जागरण संवाददाता, पंचकूला : पश्चिमी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जनरल केजे सिंह की रिटायरमेंट के अवसर पर कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनरल केजे सिंह द्वारा देश के लिए शहीद जवानों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजलि दी गई। इस अवसर पर गार्ड द्वारा उनके सम्मान में सलामी दी गई। जनरल केजे सिंह के समय में वेस्टर्न कमाड पंचकूला में सेना के शहीदों की याद में बनाया गया म्युजियम एक ऐतिहासिक फैसला था। जनरल केजे सिंह ने अपने जीवन का अमूल्य समय सेना को दिया। केजे सिंह ने कहा कि बचपन से ही उनकी रूचि आर्मी में थी और साढे़ 9 साल की उम्र में सैनिक स्कूल में पढ़ने चले गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सर्विस में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, नागालैंड, आसाम, अरुणाचल प्रदेश सहित कई जगहों पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय सेना को सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होने पर उन्हें संतुष्टि है कि उन्होंने यह समय सेना में दिया।
दुश्मन के नापाक इरादों को कुचलने की खुशी
उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओं के दौरान आरनीया, साभा, दीनानगर, जम्मू-कश्मीर, पठानकोट सहित कई जगहों पर आतंकी हमले हुए और मुझे खुशी है कि हमने सफल ऑपरेशन कर दुश्मन के नापाक इरादों को विफल किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज चाहे वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में भी अगर दुश्मन ऐसा दुस्साहस करेगा, तो उसे मुंह की खानी पडे़गी। हमारे देश की आर्मी उम्दा है और सेना में नई-नई तकनीकें साइबर आने से और अच्छे से जवान देश की सेवा कर सकेंगे।