डेंगू के खिलाफ जागरूक करने के लिए निकाली रैली
जागरण संवाददाता, मोहाली : शहर में शुक्रवार को डेगू की रोकथाम के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली मोह
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 06:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मोहाली : शहर में शुक्रवार को डेगू की रोकथाम के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. नीलम भारद्वाज के निर्देश पर निकाली गई। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-11 की ओर से निकाली गई इस रैली को डॉ. अवतार सिंह ने हरी झडी देकर रवाना किया। डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि डेंगू व मलेरिया के फैलने का मुख्य स्रोत कूलर है। इस दौरान पूरे कपड़े पहन व साफ-सफाई रखकर मलेरिया व डेंगू से बचा जा सकता है। बच्चों ने डेगू व मलेरिया को दूर भागने संबंधी नारे भी लगाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें