हैरिटेज उत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजेगा यादविंद्रा गार्डन
संस, पिंजौर : पर्यटन विभाग ने यादविन्द्रा गार्डन में 28 नवम्बर से दो दिवसीय 10वा हैरिटेज उत्सव मनाने
संस, पिंजौर : पर्यटन विभाग ने यादविन्द्रा गार्डन में 28 नवम्बर से दो दिवसीय 10वा हैरिटेज उत्सव मनाने के लिए तैयारिया शुरू कर दी हैं। इस बार पहले से बढि़या हैरिटेज उत्सव लोगों को देखने के लिए मिलेगा। यादविन्द्रा गार्डन को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। गार्डन की रैनोवेशन का कार्य गत वर्ष पूरा हो चुका है। जिसमें नए वाटर फॉल, फव्वारे तथा रगीन लाइटे लगाई गई हैं। नहरों में टाइलें, फर्श और दीवारों को नया लुक दिया गया है।
विदेशों से भी आते हैं पर्यटक
कुछ वाटर फॉल, जो वर्षो से जमीन के नीचे दबे थे, उनकी भी मरम्मत की गई यादविन्द्रा गार्डन की मुगलकालीन दीवारों को भी प्राचीन तरीके से लुक दी गई है। यादविन्द्रा गार्डन के विभागीय सूत्रों के अनुसार कि हैरिटेज उत्सव आगामी 28 नवम्बर से 29 नवम्बर तक दो दिन चलेगा। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा इस दो दिवसीय हैरिटेज उत्सव में कई रगारग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उत्सव में फूड बाजार, क्राफ्ट बाजार भी लगाए जाएंगे। कालवेलिया, कच्ची घोड़ी, पिपट शो, ढोल नगाड़ा, बीन सपेरा, पंजाबी भंगड़ा, हरियाणवी फोक डास आदि आयोजित किए जाएंगे।
दिखेगी मुगलकाल की झलक
गार्डन में विशेष प्रकार की लाइटे लगाई जाएंगी। उत्सव में देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए यादविन्द्रा गार्डन में मुगल साम्राज्य के ऐतिहासिक सास्कृतिक तथा कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।