राज्य महिला आयोग की ट अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बर्खास्त
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : मनोहर सरकार ने हुड्डा सरकार के दौरान गठित राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और उपा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : मनोहर सरकार ने हुड्डा सरकार के दौरान गठित राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आयोग के गठन में तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए बर्खास्त कर दिया है। आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना तो दिए गए थे, लेकिन उनके अधिकार, नियम और सदस्यों की शक्तियों के बारे में कोई नियम निर्धारित नहीं किए गए थे। गुड़गाव की पूजा शर्मा, कुरुक्षेत्र की प्रवेश राणा, पलवल से चंद्रकाता और यमुनानगर की एक सदस्य आयोग में फिलहाल कार्य करते रहेंगे। झज्जर की एक सदस्य पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि राज्य महिला आयोग गठित करने तथा उससे संबंधित मामलों के लिए उपबंध करने हेतु हरियाणा राज्य महिला आयोग विधेयक, 2012 के तहत नई नियुक्तिया की जाएंगी। वहीं, कमलेश पाचाल ने मनोहर सरकार पर दुर्भावना से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के हितों की चिंता करने के बजाय सरकार राजनीति करने में लगी है। सुमन दहिया का कहना है कि यदि उन्होंने वेश्यावृत्ति को वैध करने की माग उठाई थी तो इसमें गलत क्या है। इससे समाज में अपराध थमेंगे। अध्यक्ष कमलेश पाचाल और उपाध्यक्ष सुमन दहिया के बीच विवाद पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहा। दहिया ने प्रदेश में वेश्यावृत्ति वैध कराने के लिए प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखे थे, जबकि पाचाल ने इसे दहिया की निजी राय करार दिया था।