Move to Jagran APP

हरियाणा सरकार ने किए 24 पुलिस अफसरों के तबादले

हरियाणा सरकार ने राज्‍य के कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी ) बदल दिए हैं। सरकार ने कुल 24 पुलिस अधिक‍ारियों के तबादले किए हैं। इनमें एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 23 हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारी हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 11:11 AM (IST)
हरियाणा सरकार ने किए  24 पुलिस अफसरों के तबादले

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी ) बदल दिए हैं। सरकार ने कुल 24 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 23 हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारी हैं। इनमें से कुछ को अतिरिक्त कार्यभार व नियुक्ति आदेश दिए गए हैं।

loksabha election banner

पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डॉ. सी.एस.राव को पी.एस.अहलावत की अवकाश अवधि के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे एवं कमांडो) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात (करनाल) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात (करनाल) का पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) सुनील दलाल को पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें :सड़क हादसे में एक इंजीनियर व दो मेडिकल के छात्रों की मौत

रेवाड़ी की पुलिस उपाधीक्षक को ममता खरब को शकुंतला के स्थान पर फरीदाबाद का एससीपी बनाया गया है। शकुंतला को मेवात का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। करनाल की पुलिस उपाधीक्षक पूजा डाबला को ममता खरब के स्थान पर रेवाड़ी का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। भिवानी की पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कौर को करनाल का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। हिसार की पुलिस उपाधीक्षक विद्यावती को सुश्री पूनम के अवकाश पर चले जाने के कारण पानीपत का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

पंचकूला की एसीपी ममता सौदा को जींद का पुलिस उपाधीक्षक, हिसार स्थित तृतीय बटालियन (एचएपी) बली सिंह को पानीपत का पुलिस उपाधीक्षक तथा राज्य चौकसी ब्यूरो के पुलिस उप-अधीक्षक कृष्ण कुमार को अंबाला शहर के प्रथम बटालियन (एचएपी) का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मधुबन के पांचवीं बटालियन (एचएपी) के पुलिस उपाधीक्षक रमेश गुलिया को कृष्ण कुमार के स्थान पर कुरुक्षेत्र का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

पंचकूला के एसीपी, देश बंधू को पुलिस उपाधीक्षक (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड), , प्रथम आईआरबी (भौंडसी) के पुलिस उपkधीक्षक सुखबीर सिंह को रोहतक का पुलिस उपाधीक्षक तथा पीटीसी (सुनारिया) के पुलिस उपाधीक्षक अमित दहिया को रोहतक का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। होमगार्ड (रोहतक) के पुलिस उप-अधीक्षक ध्यान सिंह को सतबीर सिंह के स्थान पर पीटीसी (सुनारिया) का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

सतबीर सिंह को हिसार के तृतीय बटालियन (एचएपी) का पुलिस उपाधीक्षक, रोहतक (मुख्यालय) के पुलिस उपाधीक्षक विजय पाल को एचपीए मधुबन का पुलिस उपाधीक्षक और हिसार के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशपाल खटाना को मेवात का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, हिसार के पुलिस उपाधीक्षक भगवान सिंह को हिसार का ही पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बलबीर सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड), सिरसा के पुलिस उप-अधीक्षक विजेंद्र सिंह को रोहतक का पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है। कुरुक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सतीश कुमार,को पुलिस उपाधीक्षक (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) तथा कुरुक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार को कुरुक्षेत्र का ही पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.