डिजिटल इडिया वीक का समापन
संस, पिंजौर डीएवी स्कूल सुरजपुर में कंप्यूटर क्लब के सहयोग से डिजिटल वीक का आयोजन किया गया। स्क
संस, पिंजौर
डीएवी स्कूल सुरजपुर में कंप्यूटर क्लब के सहयोग से डिजिटल वीक का आयोजन किया गया। स्कूल की प्राचार्य डॉ. ममता गोयल के निर्देशन में मंगलवार को इसका समापन किया गया। कंप्यूटर फैकल्टी के सदस्यों ने आज ऑफीशियल वेबसाइड पर मल्टी मीडिया प्रोजेक्टर पर डिजिटल इडिया प्रोजेक्ट को दर्शाया। इसमें 6वीं
से 10वीं तक के छात्रों ने डिजिटल इडिया मिशन का कांसेप्ट एवं लाभ
बताए।
सप्ताह भर चली गतिविधियों में छात्रों ने ऑनलाइन कांस्टेप्ट में भी भाग लिया, जिसमें राज्य स्तर पर पाच छात्रों को चयनित किया गया, जबकि अन्य छात्रों में 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंतिम दिन कंप्यूटर क्लब के छात्रों ने विभिन्न लेखो एवं पेपर के द्वारा अपने कार्यो को प्रदर्शित किया। प्राचार्य ममता गोयल ने डिजिटल इडिया मिशन की प्रेरणा दी और कहा कि इस मिशन की जानकारी छात्र अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी दे। इस अवसर पर राज्य स्तर पर चयनित सक्षम, तानिया व पर्व 11वीं कक्षा, स्वालक व निखिल 10वीं कक्षा को सम्मानित किया गया।