Move to Jagran APP

सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम : हरियाणा तीसरे व पंजाब चौथे नंबर पर

पंचकूला : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पंचकूला जोन में हरियाणा तीसरे और पंजाब चौथे नंबर पर रहा। हिमाचल प्रदेश पहले व जम्‍मू कश्‍मीर दूसरे स्‍थान पर रहे। चंडीगढ़ का नंबर आखिरी रहा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 28 May 2015 05:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 08:59 PM (IST)
सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम : हरियाणा तीसरे व पंजाब चौथे नंबर पर

पंचकूला रीजन में हिमाचल अव्वल व चंडीगढ़ फिसड्डी

loksabha election banner


पंचकूला : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पंचकूला जोन में हरियाणा तीसरे और पंजाब चौथे नंबर पर रहा। हिमाचल प्रदेश पहले व जम्मू कश्मीर दूसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ का नंबर आखिरी रहा। हरियाणा के पलवल, बहादुरगढ़ और नारनौल के छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। यहां से परीक्षा में बैठे सभी छात्र पास हो गए हैं। पंजाब में यह सौभाग्य केवल नाभा को ही मिला है।

यह भी पढ़ें : CBSE 10th रिजल्ट : तिरुअनंतपुरम पहले और दिल्ली आखिरी नंबर पर

यह भी पढ़ें : सीबीएसई की 10वीं का रिजल्ट घोषित : लड़कियां फिर आगे

हरियाणा

कुल विद्यार्थी -99300 । इनमें 97908 बच्चे पास हुए। पास प्रतिशत 98.5 प्रतिशत रहा।

प्राइवेट स्कूल : कुल 95672 बच्चों में से 94316 उत्तीर्ण। इनमें 59877 लडक़े और 34439 लड़कियां हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय : 1330 बच्चों में से 1322 बच्चे पास हुए। इनमें 860 लडक़े और 462 लड़कियां।

केंद्रीय विद्यालय: कुल 2298 बच्चों में से 2270 बच्चे पास। इनमें 1292 लडक़े और 978 लड़कियां हैं।

जिलेवार रिजल्ट

-नारनौल, पलवल, बहादुरगढ़ अव्वल नारनौल से कुल 17 छात्रों में 13 लडक़े और 4 लड़कियों ने परीक्षा दी और सभी पास हो गए हैं। पलवल में 232 छात्रों में 152 लडक़े और 80 लड़कियां परीक्षा में बैठी थी, वह सभी परीक्षा में पास हुईं हैं। बहादुरगढ़ में कुल 18 छात्रों में 11 लडक़े और सात लड़कियों पास हो गई हैं।

-महेंद्रगढ़ के 99.61 फीसदी, पंचकूला के 99.60 फीसदी, मेवात 99.53 प्रतिशत, रेवाड़ी 99.33 प्रतिशत, झज्जर 99.03 पतिशत, सोनीपत 99.01 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

-पानीपत में 98.96 फीसदी , फतेहबाद में 98.89 प्रतिशत, सिरसा में 98.82 प्रतिशत, फरीदाबाद में 98.73 प्रतिशत, रोहतक में 98.69 प्रतिशत, जींद और गुडग़ांव में 98.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

- भिवानी में 98.40 प्रतिशत, कैथल में 98.07 प्रतिशत, कुरूक्षेत्र में 97.93, यमुनानगर में 97.90, अंबाला में 97.84, करनाल में 97.75, हिसारअमें 97.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।


--------------

पंजाब

कुल विद्यार्थी -69901। पास हुए 68185 छात्र। पास प्रतिशत 97.5 रहा।

सरकारी स्कूल: कुल 1991 बच्चों में से 1813 पास हुए। इनमें 923 लडक़े और 890 लड़कियां हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय : 1278 बच्चों में से 1275 बच्चे पास। इनमें 686 लडक़े और 589 लड़कियां हैं। केंद्रीय विद्यालय : कुल 3416 में से 3382 बच्चे पास। इनमें से 1932 लड़के और 1450 लड़कियां हैं।

प्राइवेट स्कूल : कुल 63216 बच्चों मेें से 61715 बच्चे पास। इनमें 37151 लडक़े और 24564 लड़कियां हैं।

जिलेवार रिजल्ट

-नाभा का 100 प्रतिशत परिणाम रहा है। नाभा के 46 में से 46 छात्र पास हुए हैं। जिनमें 29 लडक़े 17 लड़कियां पास हो गई हैं।

-अमृतसर और फरीदकोट में 98.72 प्रतिशत, गुरदासपुर में 98.64 प्रतिशत, मोहाली में 98.50 प्रतिशत, मोगा में 98.31 प्रतिशत, लुधियाना में 98.06 फीसदी, रोपड़ में 98.05 फीसदी छात्र पास रहे।

-तरनतारन में 98.04प्रतिशत, आनंदपुर साहिब में 97.73 प्रतिशत, पटियाला में 97.66 प्रतिशत, कपूरथला में 97.48 प्रतिशत, मुक्तसर में 97.43 प्रतिशत, फिरोजपुर में 97.23 प्रतिशत, संगरूर में 97.18 फीसदी , जालंधर में 96.99 प्रतिशत, बठिंडा में 96.91 प्रतिशत, फतेहगढ़ में 96.69 प्रतिशत, मानसा 96.62 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। होशियारपुर के 95.76, नवांशहर में 94.26, बरनाला में 82.73 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।

---------------

चंडीगढ़

कुल विद्यार्थी 16329 में से 15287 पास हुए। पास प्रतिशत 93.62 रहा।

प्राइवेट स्कूल: कुल 5573 बच्चों में 5464 छात्र पास हुए।

सरकारी स्कूल: के 9997 छात्रों में से 9064 छात्र पास। इनमें 4558 लडक़े और 4506 लड़कियां हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय : कुल 76 बच्चों में से सभी पास हुए। इनमेें 40 लडक़े और 36 लड़कियों हैं।

केंद्रीय विद्यालय : कुल 683 बच्चों में से 683 छात्र पास हुए। इनमें 369 लडक़े और 314 लड़कियां हैं।

--------

हिमाचल प्रदेश

कुल विद्यार्थी 12837। पास हुए 12696 छात्र। पास प्रतिशत 98.9 रहा।

प्राइवेट स्कूल : कुल 10352 छात्रों में से 10233 पास हुए। इनमें 6301 लडक़े और 3932 लड़कियां हैं।

केंद्रीय विद्यालय : 1081 छात्रों में 1070 छात्र पास हुए हैं। इनमें 640 लडक़े और 430 लड़कियों ने बाजी मारी। जवाहर नवोदय : 730 में से 730 छात्र पास हुए हैं। इनमें 405 लडक़े और 425 लड़कियां हैं। इ

तिब्बतन स्कूल: 674 छात्रों में 663 छात्र पास हुए। इनमें 325 लडक़े और 338 लड़कियां हैं।

---------

जम्मू -कश्मीर

कुल 8765 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें 8651 छात्र पास हुए। पास प्रतिशत 98.7 रहा।

प्राइवेट स्कूल : 5702 छात्रों में 5627 छात्र पास हुए। इनमें 3466 लडक़े और 2161 लड़कियां हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय की 712 छात्रों में से 709 छात्र पास हुए हैं।

केंद्रीय विद्यालय के 2272 छात्रों में 2238 छात्र पास हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.