Move to Jagran APP

युवा राष्ट्र निर्माण की बड़ी शक्ति : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पंचकूला में जमकर दौड़े। मौका

By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 06:59 PM (IST)
युवा राष्ट्र निर्माण की बड़ी शक्ति : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पंचकूला में जमकर दौड़े। मौका था युवाओं के लिए आयोजित मैराथन का और साथ में थे हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व स्थानीय विधायक ज्ञान चंद गुप्ता एवं लतिका शर्मा। युवाओं को मैराथन के लिए झडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने साथियों के साथ पंचकूला की सड़कों पर दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और उनमें असीम अहसास एवं ताकत होती है यदि उन्हे सही मार्ग दर्शन मिले तो वे राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनकर एक आदर्श समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकते है। युवा शक्ति देश का भविष्य है और आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी पर किसी प्रकार से संदेह नहीं करना चाहिए। आज का युवा सही रास्ते पर है और श्रमशक्ति के रूप में उभर कर सूचना प्रद्यौगिकी के युग में देश को आगे बढ़ा रहा है। देश की प्रगति में युवाओं का अह्म योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो व पुलिस पो‌र्ट्ल हर समय के बाद अब आगामी दो मई को हरियाणा सरकार एक नई वेबसाइट हैल्प एंड टैल डॉट कॉम की शुरुआत कर रही है, जहा पर कोई भी अपनी मन की बात बता सकता है और उसी के अनुसार उसकी सहायता की जाएंगी।

दौड़ में पाच साल के बच्चों से लेकर 84 वर्ष तक के बुजुर्गो ने भी हिस्सा लिया। यहा तक कि व्हील चेयर पर भी एक निशक्त युवा ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के साथ दौड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, अंबाला के सासद रतन लाल कटारिया, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व लतिका शर्मा, जिला भाजपा प्रधान विशाल सेठ, मीडिया प्रभारी विरेंद्र गर्ग, संजय अहूजा, पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल, अंबाला पुलिस रेंज के आयुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त विवेक आत्रेय, जिला पुलिस उपायुक्त हामिद अख्तर, अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.