विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी
संस, बरवाला :स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इस्टीटयूट गोलुपरा बरवाला के लॉ कॉलेज द्वारा डीएवी क
संस, बरवाला :स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इस्टीटयूट गोलुपरा बरवाला के लॉ कॉलेज द्वारा डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.रिचा की अध्यक्षता में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष मोती लाल जिंदल, उप प्रधान अशोक जिंदल व महासचिव अमित जिंदल ने बताया कि संस्थान के लॉ कॉलेज द्वारा निंरतर लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है। इस कार्यक्रम में स्वामी देवी दयाल लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने डीएवी कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों द्वारा कानून विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विद्यार्थियो को सामाजिक कुरीतियों दहेज के कारण मौत, हिन्दु मैरिज एक्ट, मेंटल इलनेस, फ्री लीगल एड संबंधी जानकारी दी। संस्थान के जनरल सेक्रेटरी अमित जिंदल ने बताया कि लॉ कॉलेज में इस सप्ताह एक्सपर्ट टॉक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान पढ़ाई के साथ-साथ सोशल वेल्फेयर्स पर भी फोकस रखते हुए गरीब, पिछड़े लोगो व ग्रामीणों को लीगल सर्विसेज के बारे में जागरूक करता है।