पिंजौर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत
संस, पिंजौर : नगर निगम वार्ड नंबर 6 के गाव रामपुर स्यूडी में स्वाइन लू की चपेट में आने से एक महिला क
संस, पिंजौर : नगर निगम वार्ड नंबर 6 के गाव रामपुर स्यूडी में स्वाइन लू की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए मृतका रेनू कुमारी (24) के पति रिंकू शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी रेनू पिछले माह गत 19 फरवरी को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके हिमाचल प्रदेश जिला ऊना गई हुई थी। यहां पर गत 23 फरवरी को उसकी तबियत खराब होने पर उसे ऊना के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से उसे गत 26 तारीख को छुट्टी दे कर घर भेज दिया था। लेकिन 28 तारीख को रेनू की फिर तबियत बिगड़ने पर फिर से अस्पताल दाखिल करवाया गया। लेकिन गत एक मार्च को रेनू की रात के समय ज्यादा तबियत खराब होने पर उसे चंडीगढ़ 32 अस्पताल रेफर किया गया। जहां पहुंचकर रेनू को स्वाइन लू की पुष्टि हुई। इसके चलते बुधवार रात 10 बजे रेनू ने दम तोड़ दिया।
समय पर पता चलता तो
बच सकती थी जान..
मृतका रेनू के पति रिंकू ने बताया की हिमाचल में ही अगर स्वाइन लू की पुष्टि हो जाती तो रेनू की जान बच सकती थी। मगर वहां के डॉक्टरों ने केवल बुखार की दवाई दे कर ही उसे भेज दिया। ज्ञात रहे रेनू का दो साल का एक बेटा भी है। वही रेनू की स्वाइन लू से मौत से गंाव तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से इलाके में यह तीसरी मौत है।