दुष्कर्म में हेड कांस्टेबल को सात साल कैद
जागरण संवाददाता, पंचकूला : स्थानीय अदालत ने हेड कांस्टेबल को दुष्कर्म के दोष में 7 साल की कैद और 50
जागरण संवाददाता, पंचकूला : स्थानीय अदालत ने हेड कांस्टेबल को दुष्कर्म के दोष में 7 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। महिला की शिकायत पर 13 मार्च 2014 को केस दर्ज किया गया था। दोषी हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह महिला के संपर्क में वर्ष 2004 में एक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आया था। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और शादी कर ली। वह सरकारी आवास में उसके साथ रह रहा था। परंतु उसने महिला से अपनी पहली शादी की बात छुपाई थी। बाद में पता चलने पर महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर कर दी। इस मामले में पुलिस विभाग ने जसपाल को सस्पेंड कर दिया था। महिला जसपाल के सरकारी क्वार्टर में रह रही है, लेकिन जसपाल काफी समय से वहा नहीं आया था। महिला ने सेक्टर-5 पुलिस थाने में सूचना दी कि जसपाल के क्वार्टर में कई चालान बुक पड़ी हैं। पहले तो पुलिस ने महिला की इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जब मामला डीसीपी तक पहुंचा, तो उन्होंने इंक्वायरी मार्क कर दी। इसके बाद जसपाल के घर से पुलिस को तीन थैलों में ये चालान बुक मिली थी।