चरस के साथ महिला काबू
संस,कालका : कालका पुलिस ने बुधवार देर शाम राम बाग के पास से एक महिला को चरस व गंाजे के साथ रगे हा
By Edited By: Published: Thu, 22 Jan 2015 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 09:23 PM (IST)
संस,कालका : कालका पुलिस ने बुधवार देर शाम राम बाग के पास से एक महिला को चरस व गंाजे के साथ रगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि राम बाग के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली गीता को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रगे हाथों पकड़ा है। महिला को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कालका विधायक लतिका शर्मा ने कालका एसीपी धर्मवीर सिंह व पिंजौर व कालका थाना प्रभारी के साथ बैठक कर नशे पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें