750 ने ली भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता
संस, डेराबस्सी : भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर में तीन जग
संस, डेराबस्सी :
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर में तीन जगह कैंप लगाकर 750 लोगों की ऑनलाइन मेंबरशिप दर्ज की गई। भाजपा के जिला उपप्रधान मुकेश गाधी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह एवं प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के दिशा निर्देशों से युवा मोर्चा के प्रधान अमित वर्मा, भाजपा मंडल प्रधान अतुल कौशल व रुपिंदर रुपी की देखरेख में सुखमनी कॉलेज और दो हेल्थ सेंटर्स पर सदस्यता कैंप लगाए गए।
इनमें लोगों विशेषकर युवाओं का भरपूर रिस्पास मिला। एक सेलफोन से ऑनलाइन नंबर 18002662020 डायल करने पर एसएमएस रिसीव होता है जिस पर नाम पता दर्ज करने से ऑनलाइन मेंबरशिप मंजूर हो जाती है। इस अभियान के तहत एक नंबर से केवल एक सदस्य ही बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व साधारण सदस्यता अभियान के तहत अभी तक शहर में 3500 से अधिक नए मेंबर्स दर्ज किए जा चुके है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।