सफाई कर्मी हड़ताल पर सफाई व्यवस्था चरमराई
संस कालका: फाइल साइन करने के मसले पर ईओ और पार्षद के बीच हुए विवाद के चलते पार्षद की गिरफ्तारी को ले
संस कालका: फाइल साइन करने के मसले पर ईओ और पार्षद के बीच हुए विवाद के चलते पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर निगम सफाई कर्मचारियों के दोबारा हड़ताल पर जाने के कारण शहर में एक बार फिर सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कालका शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर-निगम के सीनियर डिप्टी मेयर के घर की ओर जा रही गली में तो गंदगी के ढेर इस कदर लगे हुए हैं मानो डपिंग ग्राउड हो। हड़ताल के चलते स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है। शहर में अभियान की शुरूआत विधायक लतिका शर्मा ने स्वयं झाडू उठा की थी, परतु ईओ और पार्षद विवाद का मसला शहर की सफाई व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। पहले तो पार्षद की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर सफाई कर्मचारी दोबारा काम पर जुट गए थे परतु अब देखना यह है कि शहर की सफाई व्यस्था कब दुरूस्त हो पाएगी।