पिंजौर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक बने शर्मा
संस पिंजौर : वीरवार को पिंजौर मंडल भाजपा की बैठक मंडलाध्यक्ष संजीव कौशल की अध्यक्षता में पिंजौर में हुई। बैठक में मौजूद लोगों की सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ जिला पंचकूला के संयोजक रोहित सैन ने नवीन शर्मा को मंडल पिंजौर व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया। बैठक में दीपक शर्मा व गगन चैहान (प्रदेश सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सब ने भाजपा जिलाध्यक्ष विशाल सेठ का इस नियुक्ति के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर नवीन शर्मा ने कहा कि वह सभी व्यापारियों को एकत्र करेंगे उनकी समस्या का हल करवाएंगे। उन्होंने कि घर से निकलने के लिए सर्वप्रथम वाहन की जरूरत होती है चाहे किसी रोजगार के लिए या किसी अन्य कार्य के लिए वही घर में सबसे पहले महिला को चूल्हा जलाने के लिए गैस की जरूरत होती है। इस मौके पर नरेश, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नानकचंद राणा, रामप्रसाद, बीर सिंह दहिया आदि उपस्थित थे।