तीन झगड़ो में 4 महिलाओं सहित दस घायल
- गंदे पानी की निकाली को लेकर हुए झगड़े में महिला सहित तीन घायल
संस, कुराली : क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग झगड़ों में दस व्यक्ति घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय सिवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचारधीन स्थानीय बार्ड नंबर 7 निवासी पप्पू ने बताया कि वह बाहर गया हुआ था कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी पत्नी बबली पर हमला कर दिया। बबली के शोर मचाने पर रेनू और खेम ¨सह उसको बचाने के लिए आए, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया और तीनों को घायल कर दिया। उसने बताया कि जब उसको इस हमले के बारे में जानकारी मिली तो वह भी घर आ गया और हमलावरों ने एक बार फिर उसके घर आकर उसको भी घायल कर दिया। पप्पू ने बताया कि हमलावरों की संख्या 6-7 थी। हमलावरो में एक महिला भी शामिल थी।
वहीं गांव सिंघपुरा में एक झगड़े मे दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जिनमें दो महिलाए शामिल हैं। अस्पताल में दाखिल कुलदीप कौर ने बताया कि उनके घर के पास एक घर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण नाली के गंदे पानी का निकास बंद हो गई। इस संबंधी जब वह निर्माण करने वालों से शिकायत करने गई तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। इस कारण वह घायल हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के पर¨मद्र ¨सह ने बताया कि वह अपने घर की चारदीवारी बना रहे थे और वह मिस्त्रियो के पास खड़े थे। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुन कर उसकी मा हर¨वद्र कौर उसको बचाने के लिए आई तो हमलावरों ने उसको भी घायल कर दिया।
इसी तरह तीसरा झगड़ा गाव पडियाला में हुआ। घायल हुए नरेश कुमार ने बताया कि वह गाव के गुगा माडी के स्थान पर वाíषक समागम संबंधी स्थान पर पहुचा ही था कि इसी दौरान गाडी में सवार होकर आए कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। नरेश कुमार ने बताया इस हमले में उसके अतिरिक्त दलमीर ¨सह और परमजीत ¨सह भी घायल हो गया। घायलो को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस को इस संबंधी सूचित कर दिया गया है।