हाईवे पर हादसों का कारण बन रहे लावारिस पशु
By Edited By: Published: Mon, 08 Sep 2014 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 08 Sep 2014 07:35 PM (IST)
- प्रशासन बेखबर, हादसे
में दो को चोटें
संस, पिंजौर : पिंजौर में लावारिस पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। सोमवार को भी एनएच 22 पर स्थित खाकी शाह दरगाह के पास लावारिस पशु अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल मनीष निवासी बिड़घगर ने बताया कि वह अपने पिता सालिग राम के साथ रथपुर कॉलोनी में बन रहे अपने मकान पर जा रहा था। जैसे ही वह खाकीशाह मलंग दरगाह पर बनी लाइटों पर पहुंचा तो अचानक एक सांड उनकी बाइक के आगे आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में वह दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों द्वारा उन्हें घायल हालत में पीएचसी पिंजौर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दे दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें