महत्वपूर्ण-पंजाब--गैंगरेप पीड़ित महिला जान बचाकर पंचकूला पहुंची
-कैथल में खेत मालिक, मुंशी व एक अन्य ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
-पीड़िता व पति को जान से मारने की धमकी, महिला पंचकूला अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, पंचकूला : कैथल के गांव बात्ता में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला व पति आरोपियों के चुंगल से अपनी जान बचाकर पंचकूला पहुंची। महिला फिलहाल सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 में इलाज के लिए भर्ती है।
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने बताया कि वह कैथल स्थित बात्ता गाव की रहने वाली है और शनिवार सुबह 4 बजे खेत में काम करने के लिए गई थी। उसी समय खेत मालिक और उसका मुंशी तीन अन्य लोगों के साथ खेत में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबा लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पाच आरोपियों में से दो आरोपी भाग गए, लेकिन मालिक सहित मुंशी और एक अन्य व्यक्ति ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के वक्त खेत में कुछ दूरी पर अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे, लेकिन उसका मुंह दबाने के कारण वह चिल्ला नहीं सकी। महिला ने बताया कि जब वह एक आरोपी के हाथ पर काटने लगी, तो आरोपी ने उसके चेहरे पर किसी चीज से वार किया। इससे उसकी आख पर गंभीर चोट लग गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक-एक कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को घटना के बारे में बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने घर जाकर सारी जानकारी अपने पति को दी। उसके पति ने मालिक और मुंशी को मामले की शिकायत करने के लिए कहा, लेकिन महिला ने उसे बताया कि इस घटना में मुंशी और खेत का मालिक भी शामिल है। इसके बाद जब पति ने जब इस बारे में दूसरे मजदूरों से बात की, तो उसे धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी गई।
घमकी से डरे दोनों भागकर पंचकूला आ गए और महिला अस्पताल में भर्ती है। युवती का मेडिकल करवाकर पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।