Move to Jagran APP

अब बदलेंगे नूंह शहर के दिन

जागरण संवाददाता, मेवात : निश्चित ही अब नूंह शहर के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। शहर की समस्याओं

By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 07:13 PM (IST)
अब बदलेंगे नूंह शहर के दिन

जागरण संवाददाता, मेवात :

loksabha election banner

निश्चित ही अब नूंह शहर के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासन और पार्षदों की एकजुटता से यह साफ है कि समस्याओं के प्रति इस गंभीरता के सकारात्मक परिणाम जल्द ही शहरवासियों के सामने होंगे। इसकी शुरूआत हो गई है। सबसे पहले आमसहमति से शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

नालों की सफाई के साथ शहर में पसरी गंदगी को साफ कराया जा रहा है। यह काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शहर की सूरत बदलने की गंभीरता इसी से देखी जा सकती है कि सफाई कर्मचारी कड़कती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद शहर की सफाई में जुटे हैं। बारिश के बाद शहर में कीचड़ और गंदगी (गाद) को उठाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है। चेयरपर्सन सीमा ¨सगला के पति विष्णु ¨सगला स्वयं अपनी देखरेख में सारा काम करा रहे हैं। साफ-सफाई के बाद शहर की दूसरी समस्याओं का समाधान करने की रणनीति बनाई जा चुकी है।

तीन दिन पहले नूंह नगर पालिका की चेयरपर्सन सीमा ¨सगला के नेतृत्व में सभी वार्डो के पार्षदों ने उपायुक्त मनीराम शर्मा से शहर के विकास पर चर्चा के लिए एक बैठक की। बैठक में कई विभागों के

अधिकारी भी शामिल हुए। इस बैठक शहर की समस्याओं और उनके समाधान पर गहन मंथन किया गया। उपायुक्त के साथ हुई पार्षदों की बैठक में सबसे पहले शहर को स्वच्छ बनाने की योजना पर काम करने पर सहमति बनी। बैठक में शहर में पसरी गंदगी ही मुख्य मुद्दा रहा। इसके लिए बेहतर पेयजल आपूर्ति और जलनिकासी के बदहाल बंदोबस्त दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने नगर पालिका सचिव को शहर की सफाई के अलावा नालों की सफाई का काम भी तत्काल शुरू करने के आदेश दे दिए थे। उसके बाद से ही शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

.............

पिछले दिनों उपायुक्त के साथ बैठक सार्थक रही। बैठक के सकारात्मक परिणाम जल्द ही शहरवासियों के सामने होंगे। बगैर समय गंवाए शहर के विकास पर पूरा फोकस किया जा रहा है।

सीमा ¨सगला, नवनिर्वाचित चेयरपर्सन, नूंह नगर पालिका।

.............

शहर के विकास की रणनीति बनाई गई है। शहर को साफ सुथरा बनाने में शहरवासियों को पूरा सहयोग देना होगा। चेयरपर्सन की पहल पर शहर की सूरत बदलने का काम आरंभ हो गया है। जल्द ही शहर की एक-एक समस्या का समाधान होगा।

हरीचंद उर्फ राजू, पार्षद वार्ड सात।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.