ई-ऑक्सन प्रक्रिया का प्रशिक्षण आज
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़: मार्केट कमेटी द्वारा नई सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ के बूथ पहली बार ई-ऑक्सन
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 07:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
मार्केट कमेटी द्वारा नई सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ के बूथ पहली बार ई-ऑक्सन के माध्यम से खुली बोली पर दिए जाएंगे। इसके लिए 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक ई ऑक्सन प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया को समझाने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल पंचकुला की टीम मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़ के कार्यालय में 26 जून को सायं 2 बजे प्रशिक्षण देगी। इच्छुक बोलीदाता इस प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने से ई-ऑक्सन प्रक्रिया को समझना आसान होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें