गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2017 : संतोष यादव
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित का
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही पार्टी सत्ता में काबिज रह सकती है। वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी के लिए पूरा समय देने को तैयार हैं। जिले में हजार ही नहीं दो हजार कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करने को तैयार है। यादव भाजपा जिला कार्यकारिणी की मिलन गार्डन अटेली में हुई बैठक में बोल रही थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता ने की।
इस बैठक में नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय ¨सह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी अर¨वद यादव, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, प्रदेश सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर ¨सह, जन परिवेदना समिति सदस्य सुरेश शर्मा, अजीत कलवाड़ी संयोजक लोकसभा निगरानी समिति, जिला महामंत्री सीताराम, मंडल अध्यक्ष विनोद कटकई, एससी सैल के जिला अध्यक्ष बाबूलाल, सुगन चंद सेनी, अटेली महामंत्री मुकेश गनियार, सचिव बिजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय ¨सह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का गौरव दुनिया में बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने गरीब को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किया है। पूरा साल दीनदयाल उपाध्याय की याद में भाजपा इस साल को गरीब कल्याण के रूप में मनाएगी। जिला प्रभारी डा. अर¨वद यादव ने कहा कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ता तैयार कर रही है, जो पार्टी के संगठन के लिए समय दे सके। पखवाड़ा, 6 माह व एक साल समय देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई जाएगी, जो पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। एक पखवाड़ा देने वाले कार्यकर्ताओं को दूसरे मंडल में जाकर काम करना होगा। इसके लिए बाकायदा इनको ट्रे¨नग दी जाएगी। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा प्रभारी अजित कलवाड़ी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष ने ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे आने के लिए कहा जो पार्टी के लिए काम करने को तैयार हैं। बैठक में सुबह दस बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष ने अपनी बात रखी। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना व 11 फरवरी समर्पण दिवस मनाने की तैयारी पर भी चर्चा हुई।