सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत
-केंद्रीय विवि में मनाया गया गणतंत्र दिवस फोटो नं 10 संवाद सहयोगी, महेन्द्रगढ़। हरियाणा केंद्
-केंद्रीय विवि में मनाया गया गणतंत्र दिवस
फोटो नं 10
संवाद सहयोगी, महेन्द्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रांगण मे 66वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफसर यूपी सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिवार को 66वें गणतंत्र दिवस की बधाईयां देते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन आशाओं, उम्मीदों का दिन है आज के दिन को प्राप्त करने मे हमें सदियां लग गयी। आज हमें उन सभी महापुरुषों को याद कर श्रद्धांजलि देनी चाहिए, जिनकी शहादत से हम स्वतंत्रतापूर्वक सांस ले पा रहे हैं। संविधान के दायरे मे रहकर हमने काफी प्रगति की है। हालांकि संविधान के प्रकथन में बताए गए मूल्यों को प्राप्त करना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में रहना एक गौरवपूर्ण एहसास है। आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तान के महत्व को समझा रहा है। उन्होने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रगती मे सभी वर्गो से सहयोग माँगते हुए कहा की हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विकास मे कठिनाइयाँ खूब आएंगी, लेकिन कठिनाइयों मे अवसर खोजना ही असली पुरुषार्थ है। सबके सहयोग से ये कार्य संभव है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष डा. बीर ¨सह ने विस्तारपूर्वक भारत की आजादी की लड़ाई के बारे में सभी को अवगत कराया। छात्र-कल्याण अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, प्रॉक्टर डॉ. सारिका शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी और अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ. धीरेश कुलश्रेष्ठ आदि ने भी अपने विचार रखे तथा सभी को 66वें गणतंत्र दिवस की बधाईयां दी।
66वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जांट-पाली गांवों के सरपंच तथा अन्य ग्रामवासी भी काफी संख्या में मौजूद थे।
सेना सेअवकाश प्राप्त कप्तान भीम ¨सह ने अपने संबोधन मे अलग-अलग लड़ाइयों में भारत माँ की रक्षा के लिए लड़े भारत के वीर सपूतों के बारे मे विस्तार-पूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक डॉ. रेणु ने किया तथा रश्मि तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित दिया।